दिल्ली: तैमूरनगर इलाके में 60 साल पुरानी इमारत ढही, दो की मौत

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तैमूरनगर इलाके में शुक्रवार सुबह 55-60 साल पुरानी एक इमारत छह गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। सुबह तकरीबन 9:45 पर ये बिल्डिंग गिर गई। यह इमारत रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ध्रुव कुमार की है। इमारत ढहने से वह खुद और उनका नौकर भी दब गए। घटना पर तत्काल स्थानीय पुलिसकर्मी पहुंच गए। मदद के लिए तत्काल एनडीआरएफ और डीडीएमए की की टीम मौके पहुंच गई। हादसे में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

delhi 2 dead in building collapses incident in Taimur Nagar

इससे पहले शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई से भी एक इमारत के ढहने की खबर है। मुंबई के पास भिवंडी में एक भीषण हादसा हो गया। भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। इसकी वजह से एक शख्स की मौत भी हो गई है। इमारत गिरने की वजह से कई लोग इसके मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में अभी तक सात लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की मदद को लिए बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। मलबे में भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसी के चलते जल्द से जल्द मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

delhi 2 dead in building collapses incident in Taimur Nagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+