Delhi: बारिश में लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, क्या हुआ 4 अगस्त की रात?
दिल्ली में भारी बारिश के बीच लिफ्ट लेना 16 साल की एक छात्रा के लिए बेहद खौफनाक अनुभव बन गया। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा छोड़ने का भरोसा देकर उसे एक खाली स्लीपर बस में बैठाया गया।
इसके बाद बस के अंदर ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है।

परी चौक से शुरू हुआ सफर, कश्मीरी गेट तक पहुंची बस
पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात हुई। 16 साल की लड़की उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और कक्षा 11 में पढ़ती है। वह घरवालों को बताए बिना नोएडा में रहने वाले अपने भाई से मिलने निकली थी। भारी बारिश और अंधेरा होने के चलते वह रास्ता भटक गई और ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंच गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजर रही थी। लड़की ने बस रुकने का इशारा किया।
नोएडा छोड़ने की बात कहकर बस में बैठाया
आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने लड़की से कहा कि वे नोएडा सेक्टर 63 की तरफ जा रहे हैं और उसे वहां उतार देंगे। इसी भरोसे पर वह बस में बैठ गई। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ ही देर बाद कंडक्टर ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
नार्थ दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। डीसीपी निहारिका भट्ट के मुताबिक, लड़की के आरोप के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
47 KM के सफर में सामने आया पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक बस ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया। इसी दौरान कथित तौर पर घायल हुई। बस में स्लीपर बर्थ के साथ पर्दे भी लगे थे।
पुलिस का कहना है कि इन पर्दों की वजह से बाहर से बस के अंदर का नजारा आसानी से दिखाई नहीं देता था। बाद में इंस्पेक्टर ने लड़की को कश्मीरी गेट ISBT के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से चले गए। इसके बाद लड़की कश्मीरी गेट पुलिस के पास पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई।
पहले खराब हुई थी बस, रिपेयर के बाद लौट रहे थे
जांच में सामने आया है कि बस पहले खराब हो गई थी। उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके की वर्कशॉप में रिपेयर के लिए ले जाया गया था। रिपेयर के बाद ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप खाली बस को नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर स्थित पार्किंग की तरफ ले जा रहे थे। इसी रास्ते में परी चौक पर उनकी मुलाकात लड़की से हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। आरोपी ड्राइवर की पहचान कुलदीप के तौर पर हुई है, जबकि कंडक्टर की पहचान संदीप, उम्र 29 साल, के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक संदीप का पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है।
अब पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से जुड़े दूसरे कोई तथ्य या सबूत तो नहीं हैं। जब्त स्लीपर बस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
