NCW अध्‍यक्ष ने Shraddha Case की निष्पक्ष जांच करने का दिया आदेश, दिल्‍ली पुलिस से मांगी डिटेल रिपोर्ट

NCW अध्‍यक्ष ने Shraddha Case की निष्पक्ष और जल्‍दी जांच करने का दिल्‍ली पुलिस को दिया आदेश

Shraddha Case: दिल्‍ली में श्रृद्धा मर्डर केस को सुनकर हर कोई हैरान है। दिल्‍ली पुलिस ने लड़की की गला घोंट कर मारने के बाद 35 टुकड़े करने वाले उसके प्रेमी अलताफ को अरेस्‍ट कर लिया है लेकिन लोग उसके प्रति जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने के बाद राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले की निष्पक्ष और जल्‍दी जांच करने का आदेश दिया है।

ncw

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा ये भयावह घटना है, मैंने पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्‍होंने कहा उचित जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

लिव-इन पार्टनर की हत्‍या, 35टुकड़े कर एक-एक फेके

बता दें दिल्‍ली में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रृद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों को अपने घर में तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और कई दिनों के अंदर एक-एक करके महरौली के बाहर जंगली में और शहर में जगह-जगह पर जाकर एक-एक करके फेंक दिया। वहीं छह महीने बाद पुलिस को इस घटना का पता तब चला जब लड़की के घर वालों ने मामला दर्ज करवाया।

कार्रवाई रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है

वहीं अब एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि हमने इस मामले को संज्ञान में लिया है और दिल्‍ली पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने के लिए लिखा है। आयोग ने पुलिस से पीड़िता की कार्रवाई रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है।

प्रोफेशनल सेफ है आफताब

बता दें पुलिस को पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस हत्‍या के बाद भी हत्‍यारा जो प्रोफेशलन सेफ था वो बेरहमी से कत्‍ल करने के बाद भी बेखौफ होकर उसी घर में रहता रहा। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था और जिसके बाद ये भयावह सच सामने आया।

शादी के लिए लड़की बना रही थी दबाव

आफताब अमीन पूनावाला नाम के इस वहशी ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने श्रद्धा वाकर का गला दबाकर हत्‍या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काटने का विचार एक अमेरिकी क्राइम वेब सीरीज "डेक्सटर" से प्रेरित होकर किया। उसने बताया कि मांस काटने की ट्रेनिंग उसे होटल में सेफ की ट्रेनिंग के दौरान मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+