दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में 791 महिलाएं हो गईं विधवा, केजरीवाल सरकार देगी आर्थिक मदद
नई दिल्ली, जुलाई 27। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने किस कदर कहर बरपाया था, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। अब कई राज्यों में दूसरी लहर का असर काफी कम हो चुका है, लेकिन दूसरी लहर में हुए नुकसान के चौंकाने वाले आंकड़े अब सामने आ रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग के एक सर्वे से पता चला है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में करीब 800 महिलाएं विधवा हो गईं। दिल्ली महिला आयोग ने इन महिलाओं की पहचान की है ताकि इन्हें दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री कोविड -19 परिवार आर्थिक सहायता योजना' का लाभ मिल सके।

Recommended Video
791 महिलाओं ने दूसरी लहर में खोया अपने पति को
इस योजना के अंतर्गत उन परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया है। महिला आयोग की तरफ से दिए गए एक बयान में कहा गया कि जमीनी स्तर पर अपने महिला पंचायत के नेटवर्क के माध्यम से कराए गए सर्वे में दिल्ली के अंदर 791 महिलाओं की पहचान हुई है, जिन्होंने अपने पति को कोरोना के कारण को दिया। डीसीडब्ल्यू ने इन महिलाओं का सामाजिक सर्वेक्षण भी किया है ताकि सरकार को उनके पुनर्वास में मदद मिल सके।
दिल्ली महिला आयोग के सर्वे के मुताबिक, 791 महिलाओं में से 774 (97.85%) महिलाओं के पास कम से कम एक बच्चा है, जबकि 360 महिलाओं के 3-5 बच्चे हैं। सर्वेक्षण में शामिल अन्य 30 महिलाओं के पांच से अधिक बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications