Delhi Election result 2025 Analysis: आठ MLA ने खड़ी की AAP की खाट, नतीजे देख केजरीवाल को लगा करंट
Delhi Election Result 2025 Analysis: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर आत्मघाती घोल कर लिया। इन आठ MLA के समर्थन से BJP के ठाठ हो गए और AAP की खाट खड़ी हो गई। 8 फरवरी 2025 को दिल्ली चुनाव मतगणना में नतीजे देख तो अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की 70 में से भाजपा ने 48, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने तकरीबन 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए थे। इनमें महरौली, बिजवासन, आदर्श नगर, जनकपुरी, कस्तूरबानगर, मादीपुर, त्रिलोकपुरी व पालम सीट से मौजूदा विधायक तो टिकट कटने से नाराज एक साथ ही एक फरवरी को आप छोड़कर भाजपा में चले गए और 5 फरवरी से पहले भाजपा उम्मीदवारों के खूब चुनाव प्रचार किया।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को BJP के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया

8 विधायकों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का असर यह रहा कि इस बार के दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा ने ये सभी आठों सीटें जीत ली। इन सीटों में कइयों पर तो आप साल 2015 व 2020 में लगातार जीती थीं। आठ में से सात सीटों पर आप दूसरे स्थान व कस्तूरबानगर सीट पर तीसरे स्थान पर रही है।
आइए जानते हैं आप के कौनसे विधायक टिकट कटने से नाराज होकर भाजपा ज्वाइन करके आप को ही हरवा दिया।
पालम विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Palam Assembly Election Results 2025)
भावना गौड़ साल 2015 और 2020 में AAP से विजयी रहीं। 2025 में टिकट कटने के बाद BJP में शामिल हो गईं।
क्या असर पड़ा: पालम सीट पर भाजपा के KULDEEP SOLANKI ने 82046 वोट हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी के JOGINDER SOLANKI को 8952 वोटों से हरा दिया।
त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Trilokpuri Assembly Election Result 2025)
AAP ने अपने विधायक रोहित महरौलिया का टिकट काटकर अंजना परचा को दिया तो वे भाजपा में शामिल हो गए।
क्या असर पड़ा: भाजपा में शामिल होकर अब Ravikant के समर्थन में किया। रविकांत ने 58217 वोट हासिल करते हुए 57825 वोट पाने वाली Anjana parcha को 392 वोटों से हरा दिया।
मादीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Madipur Assembly Election Result 2025)
गिरीश सोनी तीन बार के विधायक थे। AAP ने राखी बिरला को टिकट दिया तो सोनी भाजपा में चले गए।
क्या असर पड़ा: भाजपा के KAILASH GANGWAL ने 52019 वोट होते हुए 41120 वोट पाने वालीं AAP की RAKHI BIRLA को 10899 मतों से हरा दिया।
कस्तूरबानगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Kasturbanagar Assembly Election Result 2025)
आप ने तीन बार के विधायक का टिकट कटने से भाजपा में गए।
क्या असर पड़ा: भाजपा के NEERAJ BASOYA ने 38067 वोट पाए। कांग्रेस के ABHISHEK DUTT को 27019 वोट मिले। नीरज बासोया 11048 वोटों से जीते। आप तीसरे स्थान पर रही।
जनकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Janakpuri Assembly Election Result 2025)
2015 और 2020 में AAP से जीते राजेश ऋषि की 2025 में आप ने टिकट काटी तो वे भाजपा में चले गए।
क्या असर पड़ा: भाजपा के ASHISH SOOD ने 68986 वोट हासिल करते हुए 50220 वोट हासिल करने वाले आप के PARVEEN KUMAR को 18766 वोटों से हराया। आशीष सूद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री बनने वालों की दौड़ में शामिल हैं।
बिजवासन विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Bijwasan Assembly Election Result 2025)
आम आदमी पार्टी ने टिकट काटा तो भूपिंदर सिंह जून भाजपा में चले गए।
क्या असर पड़ा: भाजपा के कैलाश गहलोत (KAILASH GAHLOT) ने 64951 वोट हासिल करते हुए 53675 वोट हासिल करने वाले आप के SURENDER BHARDWAJ को 11276 वोटों से हरा दिया।
महरौली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Mehrauli Assembly Election Result 2025)
आप ने दो बार के विधायक नरेश यादव को टिकट काटकर AAP ने महेंद्र चौधरी को टिकट दिया।
क्या असर पड़ा: भाजपा के GAJENDER SINGH YADAV ने 48349 पाए। आप के MAHENDER CHAUDHARY को 46567 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 1782 वोट मिले।
आदर्श नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 (Adarsh Nagar Assembly Election Results 2025)
दो बार के विधायक पवन शर्मा का टिकट काटकर AAP ने मुकेश कुमार गोयल को टिकट दिया।
क्या असर पड़ा: भाजपा के राजकुमार भाटिया (RAJ KUMAR BHATIA) ने 52510 व आप के MUKESH KUMAR GOEL ने 41028 वोट पाए। हार-जीत का अंतर 11482 वोट रहा।
दिल्ली चुनाव 2025 परिणाम से जुडीं अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications