टैक्सी चालकों की हत्या कर मगरमच्छ के आगे फेंक देता था सीरियल किलर डॉक्टर, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा
दिल्ली। नारकोटिक्स सेल की क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने राजधानी दिल्ली के बापरोला इलाके से एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा पैरोल पर जेल से बाहर आया था और तभी से फरार चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल किलर व बीएएमएस डॉक्टर देवेंद्र शर्मा पर साथियों के साथ मिलकर करीब 40 टैक्सी चालकों को अगवा कर हत्या करने का आरोप है। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद चालकों के शवों को देवेंद्र यूपी के कासगंज स्थित जी हजारा नहर में मगरमच्छ के आगे फेंक दिया करता था। फिलहाल वह जयपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहा था।
Recommended Video

पैरोल पर जेल से निकला बाहर, फिर फरार
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बीएएमएस डॉक्टर देवेंद्र शर्मा बीते दिनों जयपुर सेंट्रल जेल से पैरोल पर बाहर निकाल था और तभी से फरार हो गया। वह बीएएमएस डॉक्टर से सीरियल किलर बना था। इतना ही नहीं, देवेंद्र शर्मा पर वर्ष-2004 में पर्दाफाश हुए किडनी ट्रांसप्लांट कांड में जयपुर, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम के केस में आरोपी था। इस पर करीब 125 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट कराने का आरोप है। बीएएमएस डॉक्टर से सीरियल किलर बने इस आरोपी के खिलाफ हत्या के केस में सजा भुगतने के दौरान पैरोल जंप करने के लिए जयपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी और इसके साथियों पर 2002-2004 के बीच दर्जनों ट्रक/टैक्सी ड्राइवर की हत्या का आरोप लगा था।

शादी कर दिल्ली में छुपा था सीरियल किलर
हत्या के बाद वह टैक्सी बेच देता था या मेरठ में कटवा देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। इसी दौरान पैरोल पर वह बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं लौटा। हत्यारा देवेंद्र शर्मा पैरोल पर फरार होने के बाद गुपचुप तौर पर शादी कर के दिल्ली में छिपकर रह रहा था। देवेंद्र शर्मा पर उत्तर प्रदेश में नकली गैस एजेंसी खोलने के भी 2 केस दर्ज हुए थे। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ अपहरण और हत्या के दर्जनों मामले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 2002 के बाद दर्ज हुए थे, जिनमें कई केस में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही थी। गुप्त सूचना मिली कि हत्या के मामले में जयपुर के सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा देवेंद्र कुमार शर्मा जनवरी महीने में जयपुर जेल से 20 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था लेकिन तभी से फरार चल रहा है। वह पिछले कुछ समय से गुप्त रूप से दिल्ली के बापरोला के इलाके में रह रहा है। सूचना के आधार पर राम मनोहर के नेतृत्व में पुलिस एक टीम को उसके पीछे लगाया गया। इस टीम ने बपरौला इलाके में गली नंबर- 10 में एक घर में रह रहे देवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications