सरेआम लड़कियों के होंठ चूमकर भागने वाले को पुलिस ने दबोचा, बताया क्यों करता था ऐसा

वो सड़क पर चल रही लड़की को किस कर वहां से भाग जाता है, इससे पहले कि लड़की या आस-पास के लोग कुछ समझें वो भीड़ में गायब हो जाता है। वो इसकी वीडियो भी बनवा लेता था।

नई दिल्ली। दिल्ली में भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर अचानक किसी लड़की के होठों को चूमकर भाग जाना और इस सारी हरकत को कैमरें में कैद कर इंटरनेट पर डालने वाले सुमित नाम के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में एक ऐसे ही वीडियो के नेट पर अपलोड करने के चलते सुमित की पुलिस को तलाश थी। सुमित को गुडगांव क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

सरेआम लड़कियों के होंठ चूमने वाले को पुलिस ने दबोचा

आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात को बेंगलुरू में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के बाद गुस्से के माहौल में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़का दिल्ली के कनॉट प्लेस पर एक सड़क पर चल रही लड़की के पास अचानक आता है। वो लड़की को किस कर वहां से भाग जाता है, इससे पहले कि लड़की या आस-पास के लोग कुछ समझें वो भीड़ में गायब हो जाता है। इस वीडियो के आने के बाद जब इसके बारे में जानकारी निकाली गई तो पता चला कि ये प्रैंक वीडियो क्रेजी सुमित ने यूट्यूब पर डाला था। सुमित ने इसको एक प्रैंक कहा लेकिन उसके खिलाफ दिल्ली में इसको लेकर कई शिकायतें दर्ज हुई जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुमित के यूट्यूब चैनल का नाम 'द क्रेजी सुमित' है। जिस पर वो काफी समय से प्रैंक वीडियो अपलोड करता था। पुलिस ने बताया कि सुमित का कहना है कि वह सिर्फ मजाक के तौर पर ये सब करता था, जिससे उसे इंटरनेट पर हिट मिलें। बताया जा रहा है कि पूछताछ में सुमित ने पुलिस को बताया है कि वो किसी अंजान लड़की के साथ अश्लील हरकत नहीं करता है बल्कि अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक करता है। लड़की जानबूझकर खुद को पीड़ित की तरह पेश करती है, जिससे लोगों का ध्यान उस तरफ जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें- महिला एमपी की मांग, बीमार शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो सरकार करे मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+