Delhi Riots: AAP के पूर्व पार्षद समेत 7 के खिलाफ आरोप तय, कोर्ट ने कहा- भीड़ को उकसाने का किया काम
उत्तरी पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन समेत कुल 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
Delhi Violence Case: उत्तरी पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन समेत कुल 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। मामले में अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और अवैध रूप से एकत्र होने के आरोप तय किए गए। मामले में कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने का काम किया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा (Delhi Roits) मामले में शनिवार को अदालत ने कुल 7 आरोपियों खिलाफ आरोप तय किए हैं। जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए उनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षत ताहिर हुसैन का भी नाम शामिल हैं। मामले में आरोपियों पर कथित तौर पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी तरीके से जमा होने के आरोप तय किए गए हैं। मामले में कोर्ट ने कहा कि आरोपी दूसरे लोगों को हिंदुओं को सबक सिखाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए उकसा रहे थे।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट सुनवाई कर रही थी। मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन मुख्य आरोपी हैं। मामले में इससे पहले आप पार्षद समेत 10 लोगों को आगजनी के आरोप से मुक्त किया था। जिसके बाद दंगा समेत बाकी आरोपों पर विचार के लिए मामले को अधीनस्थ मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेज दिया था।
शुरुआत में पुलिस ने घटना को लेकर सामान्य मामला दर्ज किया था। आरोप लगाया गया था कि ताहिर हुसैन के घर की छत से दंगाइयों ने पथराव के साथ पेट्रोल बम फेंके थे। प्राथमिकी में भगवान सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत भी जोड़ी गई थी। भगवान सिंह ने आरोप लगाया था कि दंगाइयों ने उनकी बेटी की शादी के सामान से भरा रिक्शा जला दिया था। इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अचल संपत्ति में आग नहीं लगी थी। ऐसे में आईपीसी की धारा 436 के तहत लगाया गया आगजनी का आरोप नहीं बनता।
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications