दिल्ली: कोविड-19 पर झूठ बोलकर तीन पुलिसकर्मी हुए थे क्वारंटाइन, अब मिली ये सजा

दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के इस संकट की घड़ी में ड्यूटी से बचने के लिए झूठ बोलना दिल्ली पुलिस के 3 जवानों को महंगा पड़ गया। तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, इन तीनों पुलिसकर्मियों ने कोरोना संक्रमित सब-इंस्पेक्टर के संपर्क में आने का दावा किया था, जिसके बाद तीनों 14 दिनों तक क्वारंटाइन थे।

coronavirus update news in Delhi: 3 policemen were suspended

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन का है। यहां इन तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। तीनों ने बताया था कि थाने के एक सब इंस्पेक्टर के साथ वे ड्यूटी कर चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तीनों पुलिसकर्मियों ने यह बहाना इसलिए बनाया, ताकि उन्‍हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया जाए और इस तरह उन्‍हें ड्यूटी करने से छुट्टी मिल जाए। लेकिन, जब दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इनका रिकॉर्ड चेक किया गया तो इन तीनों की झूठ उजागर हो गई।

रिकॉर्ड के मुताबिक, तीनों सिपाही की ड्यूटी एसआई के साथ कोरोना संक्रमण के दौर में कभी भी लगाई ही नहीं गई थी और न ही ये उनके सम्पर्क में कभी आए थे। इसके बाद इन तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। तीनों सिपाही झूठ बोलकर ड्यूटी से नदारद होना चाहते थे। हालांकि दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीनों पुलिस कर्मियों को सिर्फ 29 अप्रैल को एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया था। अब इन्हें शास्त्री पार्क में तैनात कर दिया गया है और उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,515 हो गई है। बीते 24 घंटे में 76 नए मामले सामने आए हैं। अबतक कुल 59 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। राहत की बात ये है कि बीते कुछ दिनों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में सुधार आया है। रिकवरी रेट अब बढ़कर 25 फीसदी हो गई है। इस बीच देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हजार 43 गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+