कोरोना वायरस: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में लॉकडाउन का फिलहाल कोई इरादा नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार लॉकडाउन लगाने को लेकर अभी कोई विचार नहीं कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। सरकार की हालात पर नजर है, जो भी उचित कदम उठाने की जरूरत है वो हम उठा रहे हैं। लॉकडाउन के बारे में सरकार अभी नहीं सोच रही है। अगर भविष्य में लॉकडाउन की जरूरत महसूस होती है तो लोगों से बातचीत करके ही इस पर फैसला लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को एक बैठक करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ये कहा है।

Recommended Video

    Delhi Coronavirus Update: Arvind Kejriwal ने Corona Case,Lockdown को लेकर कही ये बात |वनइंडिया हिंदी

    Coronavirus CM Arvind Kejriwal says There is no plan for lockdown in delhi

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। राहत की बात ये है कि मौतें काफी कम हो रही हैं, लोगों को अस्पताल और आईसीयू में भर्ती होने की जरूरत भी कम पड़ रही है।

    ये कोरोना की चौथी लहर

    केजरीवाल ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी वेब की बात हो रही है लेकिन दिल्ली में ये कोरोना की चौथी लहर है। जो कि पहले से कम खतरनाक है। इसमें मौत की दर कम है। उन्होंने बताया कि बीते साल अक्टूबर महीने में आईसीयू में 1700 के करीब मरीज थे, ये संख्या अब 800 है। तब 4000 नए मरीज आ रहे थे और 40 मौतें रोज हो रही थी। अब 7-8 मौतें रोज हो रही है।

    केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सरकार टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन का काम बहुत तेजी से कर रही है। आम लोग भी एहतियात करें। सभी मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें। बता दें कि देश के कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं। जिसमें दिल्ली भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+