कोरोना वायरस: दिल्ली में आज फिर मिले 50 से ज्यादा नए मामले
नई दिल्ली, 13 नवंबर: राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में मामूली का उछाल देखने को मिल रहा है। हर रोज नए मामले जो 30 के आसपास सिमट गए थे, अब 50 के पार हो गए हैं। आज भी कोरोना के 56 नए मरीज मिले हैं। बीते दो दिन से दिल्ली में 50 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। हालांकि रिकवर करने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी है। ऐसे में सक्रिय मामले 400 के भीतर बने हुए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 56 नए मामले सामने आए, इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई और 66 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रहने की वजह से सक्रिय मामले घटकर 361 रह गए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मामले अब 14,40,388 हो गए हैं। दिल्ली में अब तक 14,14,934 मरीज कोरोना होने के बाद ठीक हुए हैं। वहीं 25,093 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 62 नए मरीज सामने आए थे और कोरोना से 2 मरीजों की मौत भी हुई। शुक्रवार से पहले 20 दिन तक किसी कोरोना मरीज की दिल्ली में मौत नहीं हुई थी। आज भी कोरोना से कोई नई मौत नहीं हुई है। बीते 22 दिन में सिर्फ शुक्रवार को ही नई मौतें दर्ज की गई हैं।
दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे के भीतर 40 नए मामले सामने आए थे। उससे पहले बुधवार को दिल्ली में 54 नए मामले और मंगलवार को दिल्ली में 33 नए केस दर्ज हुए थे। हाल ही में दिवाली और फिर छठ के चलते विशेषज्ञ कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। इसका कितना असर होगा, ये आने वाले हफ्ते में साफ हो जाएगा।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना की स्थिति पर बात करें तो हर रोज करीब 10 से 12 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 11,850 नए मामले आए हैं। इस दौरान 555 लोगों की मौत हुई हैं। देश में सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। देश में कोरोना के सक्रिय मरीज डेढ़ लाख से कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications