दिल्ली में आज कोरोना के 28 नए मामले, एक्टिव केस 350 से नीचे आए

नई दिल्ली, 31 अगस्त: राजधानी दिल्ली में आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए है और एक मौत कोरोना से हुई है। वहीं 53 कोविड संक्रमित मरीज इस दौरान ठीक हुए है। जिसके बाद राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस 350 से नीचे हो गए हैं। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के 349 एक्टिव मरीज रह गए हैं।

 Coronavirus

मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए और इस दौरान 1 मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 0.05 फीसदी हो गया है। दिल्ली में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,37,764 हो गया है, दिल्ली में अब तक कोरोना मरीज 14,12,333 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं अबतक 25,082 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

सोमवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण एक व्‍यक्ति की मौत हुई थी और 20 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। सोमवार को चार दिन के बाद दिल्ली में कोरोना से मौत हुई थी। उससे पहले रविवार, शनिवार, शुक्रवार और गुरुवार को कोरोना से कोई नई मौत दिल्ली में नहीं हुई थी। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में काफी दिन से काबू में हैं। लंबे अरसे से दिल्ली में दैनिक मामले 50 से कम ही आ रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi के अस्पताल में 25 % Full Vaccinated Doctors संक्रमित |वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना केस

    देश की बात की जाए तो देश में 30 हजार के आसपास कोरोना के नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 350 लोगों की मौत हो गई है। देश में फिलहाल कुल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3,70,640 है। देश में कोरोना से अब तक4,38,560 लोगों की मौत हुई है कोरोना से कुल रिकवरी 3,19,59,680 हुई है। देश में इस समय केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+