Delhi Corona Update: दिल्ली में 632 ताजा कोविड-19 के मामले, पॉजिटिविटी दर में 3.3% की कमी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। दिल्ली में पिछले सप्ताह बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले में मंगलवार को भी कमी नहीं आई। हलाकि रिकवरी रेट बढने के कारण पॉजिटिविटी की दर 3.3 फीसदी कम जरूर हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राजधानी में अभी 1,274 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। मंगलवार को 632 ताजा मामले दर्ज किए गए। इससे पहले सोमवार को 501 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।

Recommended Video

    Coronavirus Delhi: फिर बढ़े कोरोना के मरीज, क्या बंद होंगे स्कूल, DDMA की बैठक आज | वनइंडिया हिंदी
    Corona Update

    दिल्ली में स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पिछली बार 29 जनवरी को कोविड पॉजिटिविटी दर 7.4 फीसदी थी। इसके बाद एक बार संक्रमण का ग्राफ गिरा था। लेकिन पिछले सप्ताह से लगातार नए मामले बढ़ने के कारण पॉजिटिविटी दर सोमवार यानी 18 अप्रैल को 7.72 प्रतिशत हो गई थी। इसे देखते हुए कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से बेकाबू होने की आशंकाएं बढ़ गई थीं। लेकिन मंगलवार को रिकवरी रेट बढ़ी, जिससे पॉजिटिविटी दर 3.3 प्रतिशत घटकर 4.42 प्रतिशत हो गई।

    पिछले 24 घंटों में लगातार कोरोना के मामले (Delhi Covid Cases) में कोई विशेष कमी नहीं आई है। सोमवार को 501 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए थे। वहीं मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 632 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कम टेस्ट के बावजूद सोमवार को शहर में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.72 फीसदी हो गई। जबकि रविवार को 4.21 प्रतिशत सकारात्मकता दर दर्ज की गई थी। वहीं 11 अप्रैल को सकारात्मकता दर 2.70 प्रतिशत थी जो 15 अप्रैल को बढ़कर 3.95 प्रतिशत हो गई। इसके बाद तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े। 16 अप्रैल को 5.33 प्रतिशत और 18 अप्रैल को 7.72 प्रतिशत हो गई। पिछले हफ्ते, दिल्ली ने इस अवधि के दौरान किए गए 67,360 परीक्षणों के मुकाबले कुल 2,606 सकारात्मक कोविड मामले दर्ज किए गए। जबकि एवरेज पॉजिटिविटी रेट 4.79 प्रतिशत रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+