Arvind Kejriwal Resignation: केजरीवाल के बयान के बाद सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा-'यह महज नौटंकी'
Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफे को लेकर आए बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं।
दिल्ली के सीएम के इस बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दोबारा उनके सीएम बनने का सवाल ही नहीं उठता। हम काफी समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री दे देना चाहिए। यह महज नौटंकी है। ऐसा पहली बार हुआ जब कोई निर्वाचित नेता जमानत पर जेल से बाहर आया और सुप्रीम कोर्ट ने उसे सीएमओ के पास न जाने या किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि किसी अन्य सीएम पर शर्तें नहीं लगाई गईं। शायद सुप्रीम कोर्ट को भी डर है कि ये शख्स सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट उसके साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है। नैतिकता और अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है।
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप दफ्तर से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 2 दिन के बाद में सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बयान तब दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं।
जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पत्नी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल आज आप कार्यालय पहुंचे। यहां पर सीएम ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने यह बड़ा ऐलान किया कि वे 2 दिन के बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications