राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, बोले- इस सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं, 3 वजह हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति पर तंज कसते हुए सवाल उठाए। राहुल ने वैक्सीन रणनीति की तुलना नोटबंदी से की। उन्होंने कहा कि, इस सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं है। ट्वीट कर राहुल ने तीन कारण गिनाए। उन्होंने कहा कि, इस तरह वैक्सीनेशन के चलते आम जन लाइनों में लगेंगे। दूसरे, लोग धन, स्वास्थ्य व जान का नुक़सान झेलेंगे।'
Recommended Video

वैक्सीन रणनीति में तीसरी खामी गिनाते हुए राहुल ने लिखा कि, ''केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति से अंत में सिर्फ़ कुछ उद्योगपतियों का ही फ़ायदा होगा।' मालूम हो कि, राहुल गांधी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उन्हें लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टिप्पणी भी की है। विज का कहना है कि, जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने कई तरह के बयान दिए थे। मगर अब वे खुद वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में यदि उन्हें दिल्ली में जगह मिलने में कोई भी दिक्कत आए तो वे हरियाणा आ सकते हैं। हम उन्हें बेहतर इलाज मुहैया करवाएंगे।'

केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति यह है
बीते रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन रणनीति का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त में ही किया जाएगा, जैसा अभी हो रहा है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि 18 से 45 वर्ष की आयु वाले नागरिकों को भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी या नहीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मध्यम, छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को होने वाली दिक्कतों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्रियों से कहा कि "लॉकडाउन आखिरी उपाय है। उसे सख्ती से न लगाएं। राज्य इसके बजाए दूसरे तरीके अपनाएं।"
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Puducherry Election 2026: कौन है रोबोट ‘नीला'? पुडुचेरी चुनाव में साड़ी पहन पोलिंग बूथ पर खींचा सबका ध्यान -
परमाणु हथियारों का प्रयोग कभी भी उचित नहीं: राहुल गांधी -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications