कांगेस नेता पंखुड़ी पाठक की फॉर्च्यूनर कार तिहाड़ जेल के पास से चोरी, Video शेयर कर पुलिस पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की फॉर्च्यूनर कार दिल्ली के जनकपुरी स्थित तिहाड़ जेल के पास से चोरी हो गई। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भी हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कल रात जनकपुरी की एक मेन रोड से हमारी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई। आंधे घंटे तक बिना खौफ के चोरों का गिरोह आता जाता रहा और गाड़ी खोलने व चुराने का प्रयास करता रहा। बावजूद उन्हें रोका नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि गाड़ी बैंक के सामने खड़ी थी। फिर भी चोर आराम से गाड़ी चुरा ले गए। इस घटना को उन्होंने शर्मनाक बताया है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते पंखुड़ी पाठक ने कहा कि अगर तिहाड़ जेल के ठीक सामने मेरी कार चोरी हो गई, तो आप सोच सकते हैं कि बाकी शहर का क्या हाल होगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या जिस वक्त चोरी हो रही थी, उस वक्त दिल्ली पुलिस सो रही थी?
चोरी का सीसीटीवी शेयर करते हुए पंखुड़ी पाठक ने अपने आरोप में कहा कि चोरों की तरफ से करीब आधे घंटे तक कार चोरी करने की कोशिश की गई। पहले तो चोरों ने ताला तोड़ने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसे निकाल नहीं पाए। बाद में एक दोपहिया वाहन पर एक और चोर आया। फिर इसके बाद कुछ चोर एक कार में आए, और उनमें से एक ने ताला तोड़कर कार चुरा ली। हालांकि, अभी पंखुड़ी पाठक के आरोप पर दिल्ली पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।
कौन हैं पंखुड़ी पाठक?
पंखुड़ी पाठक का जन्म 1992 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम जेसी पाठक और माता का नाम आरती पाठक है। पंखुड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से लॉ की स्टूडेंट रह चुकी हैं। छात्र राजनीति में वह साल 2010 में चुनाव जीतकर जॉइंट सेक्रेटरी भी रही हैं। पंखुड़ी ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। पंखुड़ी के राजनीतिक शैली से अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित हुईं थीं।
ये भी पढ़ें- Manendragarh News: कलेक्टर ध्रुव बने मास्टर जी, बच्चों को पढ़ाया 'विज्ञान के चमत्कार' का पाठ












Click it and Unblock the Notifications