कांग्रेस- AAP की बातचीत आखिरी चरण में, जल्द होगा गठबंधन, सीट बंटवारे को लेकर ऐलान: मंत्री गोपाल राय
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के आईएनडीआईए अलायंस के साथ चुनाव लड़ेगी इसको लेकर बाचचीत चल रही है। जल्द गठबंधन में 'आप' के शामिल होने को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री व गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी की आईएनडीआईए के बीच साथ लोकसभा चुनाव में सीटों समेत अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत पूरी होने के बात तस्वीर साफ हो जाएगा। राय ने कहा कि जल्द ही इसको लेकर ऐलान किया जाएगा।
आम आमदी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस बीच सीएम केजरीवाल ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात के बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी गठबंधन के साथ नहीं रहेगी। ऐसे में दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता गोपाल राय ने स्थिति स्पष्ट की है।

एक सवाल के जवाब में AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी को किसी आधार की जरूरत नहीं है, लेकिन जो भी खिलाफ बोलेगा, बीजेपी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। दिल्ली से लेकर पंजाब तक जिस तरह से सड़कों को छावनी में बदल दिया गया है और जाम कर दिया गया है, इन चीजों को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। जब भी आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में कोई ऐसा कदम उठाया जाता है जिससे भाजपा के लिए खतरा पैदा हो तो वे कार्रवाई करते हैं।"
मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली शराब नीति मामले में 'आप' नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा, "मामला सुप्रीम कोर्ट में और जमानत नहीं मिल रही है, यहां तक कि ईडी खुद निचली अदालतों में चली गई है, लेकिन वे (ED) नोटिस भी भेजते रहते हैं । यह गठबंधन (INDIA Alliance) का ही नतीजा है कि अब वे सीबीआई के जरिए गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि मामला ईडी कोर्ट में है।"
वहीं दिल्ली में आईएनडीआईए के साथ गठबंधन को लेकर भी मंत्री गोपाल राय ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से बातचीत आखिरी चरण में है, जल्द ही इसको लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications