Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi: कोहरे और शीतलहर से परेशान देश का 'दिल', प्रदूषण भी चरम पर, AQI पहुंचा 385

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। बुधवार को भी दिल्ली की हवा की क्वालिटी काफी खराब है। आज भी राजधानी का AQI 385 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली इस वक्त ठंड से ठिठुर रही है। आज भी दिल्ली कोहरे और शीतलहर की चपेट में है तो वहीं दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान व्यक्त किया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, कोहरे की मोटी चादर, AQI पहुंचा 290 | वनइंडिया हिंदी
    बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली में सर्दी

    बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली में सर्दी

    मौसम विभाग ने पहले से ही यहां यलो-अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है, इस वक्त श्रीनगर और लद्दाख में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों पर ठंड बढ़ा दी है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 408 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-435 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 415 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 393 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 444 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 414 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 328 AQI⁠ बहुत खराब
     प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 410
    • फरीदाबाद में AQI 383
    • गाजियाबाद में AQI 329
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 339
    • मुरादाबाद में AQI 321
    • आगरा में AQI 334
    • जयपुर में AQI 319
    • लखनऊ में AQI 389
    • अंबाला में AQI 312
    प्रदूषण की चपेट में देश का दिल

    प्रदूषण की चपेट में देश का दिल

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+