Cocaine seized: ब्राजील से इंडिया भेजी गई 26 करोड़ की कोकीन, कुरियर बॉक्स एयरपोर्ट पर जब्त
Cocaine Seized: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली हवाईअड्डे पर 26.5 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की। प्रतिबंधित पदार्थ थर्मोकोल गेंदों में छिपाकर चकमा दने का प्रयास किया गया।
डीआरआई ने बताया कि डीआरआई की दिल्ली जोनल यूनिट को विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली। नई दिल्ली में एयरपोर्ट पर न्यू कूरियर टर्मिनल पर आने वाली कूरियर खेप की जांच के दौरान कोकीन जब्त की गई।

दिल्ली में Cocaine बरामद होने के संबंध में समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, अधिकारियों की जांच के बाद कुल 1,922 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसका बाजार मूल्य 26.5 करोड़ रुपये (लगभग) आंका गया।
गुरुवार को डीआरआई ने कहा कि यह खेप ब्राजील के साओ पाउलो से दो बक्सों में आई थी, और इसमें "टेबल सेंटर (सजावटी वस्तु)" रखे होने की बात कही गई। बॉक्स खोलने पर, उनमें दो क्रिस्टल ग्लासवेयर सजावटी कटोरे (प्रत्येक बॉक्स में एक) के साथ-साथ सैकड़ों थर्मोकोल बॉल पाए गए।
थर्मोकोल बॉल के मकसद के बारे में कहा गया कि ग्लासवेयर को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए रखा गया है। बॉल को काटने के बाद पाया गया कि थर्मोकोल की कुछ गेंदें बाकी की तुलना में थोड़ी भारी (केवल 1-2 ग्राम) थीं।
सभी थर्मोकोल गेंदों को खोलने का फैसला लिया गया। 972 गेंदों में सफेद रंग के पाउडर की पॉलीथीन गेंदें पाई गईं। सफेद रंग का पाउडर प्रारंभिक परीक्षण में कोकीन पाया गया।
नेशनल ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कुल 1,922 ग्राम कोकीन की कीमत 26.5 करोड़ रुपये (आईएमवी) बरामद की गई है और जब्त की गई है। डीआरआई ने कहा, कुरियर भेजने वाले और रिसीवर के बारे में आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications