सीएम योगी ने आप पर बोला हमला- दिल्ली में जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझ रही
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। पूर्वी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस चुनावी जनसभा में हजारों की संख्या में लोग जुटे। सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही दिल्लीवासियों ने जमकर नारे योगी-योगी, मोदी-मोदीके नारे लगाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा जब भी 400 पार की बात बोली जाती है तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नापाक गठबंधन को चक्कर आने लगता है।इसकी वजह है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा इसी वजह से उन्हें डर है कि औरवे जनता से जब 400 पार की हकीकत पूछते हैं तो जनतासे उन्हें एक ही जवाब मिलता है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
बता दें सीएम योगी त्रिलोकपुरी में पूर्वी दिल्ली लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां पर सीएम योगी ने कहा दिल्ली के लोग देश की अगली सरकार चुनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा मैं चंडीगढ़, हरियाणा होते हुए दिल्ली आया हूं। मैं 11 राज्यों का चुनावी दौरा कर चुका हूं 11 राज्यों के साथ पूरे देश मेंचुनाव में पहले दिन से आश्वासत है एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगवाए।
सीएम योगी ने सभा में मौजूद लोगों से जुड़ते हुए पूछा अबकी बार... तो जनसभा में मौजूद लोगों ने जवाब दिया मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद मंदिर में रामलाल विराजमान हुए।
यूपी के विकास को देखना है कि दिल्ली की तुलना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से कर लो। दिल्ली में आज जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझ रही है।












Click it and Unblock the Notifications