CM रेखा गुप्ता का AAP पर बड़ा आरोप, पिछली सरकार ने खाली कर दिया खजाना', पहले दिन सदन में रखेंगे CAG की रिपोर्ट
CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली कार्यालय में पहली औपचारिक रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ स्टेट बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पहले संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा हमे दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना है। दिल्ली के सारे क्षेत्रों में विकास कैसे पहुंचे हमें उस दिशा में आगे बढ़ना है। हमारी सरकार दिल्ली में जो काम अधूरे है उसे पूरा करेगी।
हमारी सीएम खुद कार्यों का जायजा लेने के लिए उतरी हैं। जनता की जो अपेक्षा है उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा जिन्होंने दिल्ली को लूटने का काम किया है उनका मुंह बंद करवाने का कार्य हम अपने काम से करेंगे। कल से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने वाली है जिसमे दिल्ली की जनता को नया सौगात मिलेगा।

पहले ही दिन सदन में CAG की रिपोर्ट रखेंगे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कल दिल्ली सरकार का पहला सदन, पहला दिन होगा जिसमे सारे विधायक शपथ लेंगे और स्पीकर, डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे। इसमे दिल्ली के वो सारे काम होंगे जो दिल्ली की जनता का अधिकार है। इस सदन की जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो है पहले ही दिन सदन में CAG की रिपोर्ट रखेंगे। जनता की खून पसीने की कमाई को पिछली सरकार ने जो लूटा है उसके एक-एक पाई का हिसाब जनता को देना होगा। पहला सदन दिल्ली के लिए नया अयाम लेकर आएगा।
आप सरकार ने खाली कर दिया खजाना
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए जो हमारी कमिटमेंट है वो पूर्णत: खड़ी है। इसको शत प्रतिशत पूरी की जाएगी। मीडिया द्वारा महिलाओं के 2500 रुपये देने के प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा पिछली सरकार ने जो स्थिती हमारे सामने छोड़ी है उससे पता चलता है कि सारे के सारे सरकारी खजाने खाली हो गए है। लेकिन बहुत जल्द महिलाओं को 2500 रुपये राशि देने का हमारी सरकार कार्य करेगी इस बात में थोड़ा भी संदेह नहीं है।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी आतिशी
इधर आप पार्टी ने विधायक दल की बैठक में फैसला लेते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व CM आतिशी को चुन लिया है। आप नेता गोपाल राय ने कहा, "आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। कल दिल्ली विधानसभा के सत्र पर पूरे देश की नजर रहेगी। CAG रिर्पोट पर पलटवार करते हुए आप नेता आतिशी ने बयान दिया बीजेपी यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि CAG रिपोर्ट उनकी तरफ से पेश की जा रही है। "मैंने बतौर सीएम दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को CAG रिपोर्ट भेजी थी।












Click it and Unblock the Notifications