CM Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता का दिखा अलग अंदाज, कहा..'कोई पराठे खिलाओ यार, क्या बस फोटो क्लिक करना है'
CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को पदभार संभाले 20 दिन हो गए हैं और इन दिनों में उनके कई रुप देखने को मिले हैं। मंगलवार, 11 मार्च को होली मिलन समारोह में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।
रेखा गुप्ता मंगलवार की शाम को एक होली मिलन प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची थी जहां कुछ लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अलग अंदाज में बातचीत करते नजर आईं।

CM Rekha Gupta: सीएम का दिखा निराला अंदाज
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ अलग अंदाज में हंसी-मजाक करते दिखीं। उनके साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं कार्यकर्ताओं से कहा कि, बस करो यार, हर बार क्या एक ही जैसी फोटो आएगी। सभी को फोटो ही क्लिक करानी है बस कभी कुछ खाने-पीने के लिए पूछ लिया करो..कभी पराठे खिलाओ, चाय -नाश्ता की हूं या नहीं ये भी कोई अब नहीं पूछता। सीएम गुप्ता के मुंह से ऐसी बातें सुनकर कार्यकर्ता ताली बजाने लगे।
CM Rekha Gupta: पुराने दिनों को याद किया
दरअसल, सीएम अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज से कुछ साल पहले जब मैं पार्षद बनकर आई थी तो लोग हर दिन फोन करते थे। खाने-पीने के लिए पूछते थे , डिनर के लिए बुलाते थे। मुझे मना करना पड़ता था ..भाई कितना खाऊंगी, खाना-पीना ज्यादा नहीं हो पाता है।
जब से मु्ख्यमंत्री बनी हूं कोई खाने तक के लिए नहीं पूछ रहा है। चुनाव और व्यस्त शेड्यूल की वजह से पीछले 6 महीने से पराठे नहीं खाई है। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ से भी कहा कि यार आप लोग ही पराठे खिला दो।
कार्यक्रम के दौरान सीएम गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि मोदी जी ने पहले ही कह दिया है कि आपको सीएम बना रहे हैं ताकि आप लोगों की समस्याओं को दूर कर सकें। आज यहां होली मिलन में इसलिए आए हैं ताकि आप लोगों से मुलाकात हो सके।












Click it and Unblock the Notifications