'BJP में शामिल हो गए होते तो...', सिसोदिया पर एक्शन के 1 साल पूरा होने पर CM केजरीवाल का भाजपा पर हमला

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार हुए एक साल पूरे हो चुके हैं। कोर्ट से अब तक उन्हें राहत मिल पाई। ऐसे में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ आप विधायकों ने राजघाट पहुंचकर केंद्रीय जांच एजेंसियों, केंद्र और बीजपी पर तीखा हमला बोला। सीएम केजरीवाल ने का कि आप नेता के खिलाफ लगाए गए आरोप फर्जी हैं। एक वर्ष का वक्त पूरा हो चुका है लेकिन पर केंद्रीय एजेंसियां एक भी सबूत पेश नहीं कर पाईं। इसके बावजूद उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाई जा रही है।

राजघाट पहुंचे सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "...केंद्र सरकार ने उन्हें (मनीष सिरोदिया) झूठे मामले में गिरफ़्तार किया। आज उनकी गिरफ्तारी को एक साल पूरा हो गया है. इस एक साल में सरकार एक सबूत भी अदालत में पेश नहीं कर सकी...यह एक झूठा मामला है।"

Delhi CM Kejriwal over action against Sisodia

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, "75 साल बाद गरीबों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुनहरे भविष्य की उम्मीदें लेकर आये थे मनीष सिसौदिया। गरीबों के बच्चों को सपने देखने का हक दिया मनीष सिसौदिया ने। ऐसे आदमी को झूठे मामले में फंसाया गया है केस दर्ज करें और सलाखों के पीछे डालें, वह हमारे लिए प्रेरणा हैं। अगर वह बीजेपी में शामिल हो गए होते तो उनके खिलाफ सभी मामले वापस ले लिए गए होते। लेकिन उन्होंने सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा।"

बता दें कि ठीक एक साल पहले, 26 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को दिल्ली उत्पाद नीति मामले में सीबीआई और एक महीने बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था। आप नेता के खिलाफ एक्शन के बाद एक साल बाद भी आरोपों के सबूत पेश ना कर पाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप विधायकों और मंत्रियों ने राजघाट का दौरा किया।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+