बत्रा अस्पताल की घटना पर बोले CM केजरीवाल, अगर दिल्ली को समय पर ऑक्सीजन मिलती तो मरीज बच सकते थे
नई दिल्ली, मई 1। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते राजधानी दिल्ली में जो हालात बने हुए हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन सप्लाई में आ रही कमी को जिम्मेदार माना है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन एक बड़ा मुद्दा बन चुका है, सभी अस्पतालों से ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी की शिकायतें आ रही हैं, ऐसे में हम बहुत मजबूर हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा हमने अदालत में भी उठाया है, साथ ही केंद्र सरकार से भी हमने ऑक्सीजन की मांग की थी।

बत्रा अस्पताल में मारे गए मरीजों को बचाया जा सकता था- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बत्रा अस्पताल की घटना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बत्रा अस्पताल में मरने वाले आठ मरीजों को बचाया जा सकता था, दिल्ली को समय पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती। केजरीवाल ने कहा, "यह बात बहुत दर्दनाक है। उनकी जान बचाई जा सकती थी अगर दिल्ली को समय पर ऑक्सीजन दी जाती तो ऐसा नहीं होता। दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन कल सिर्फ 312 टन ऑक्सीजन मिली।
I request the decision-makers with folded hands to provide oxygen to Delhi: CM Arvind Kejriwal
— ANI (@ANI) May 1, 2021
हाईकोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश
आपको बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर हाईकोर्ट ने भी केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। कोर्ट ने कहा है कि शनिवार को दिल्ली को 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।
बत्रा अस्पताल में 8 मरीजों ने तोड़ा दम
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। शनिवार को बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण ही 8 कोरोना संक्रमित मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। बत्रा अस्पताल ने भी एक बयान में कहा है कि हमें 1 घंटे देरी से ऑक्सीजन दी गई, जिसकी वजह से 8 मरीजों की जान चली गई।
दिल्ली में 18+ के लोगों के टीकाकरण पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से दिल्ली में सिर्फ एक सेंटर पर ही टीकाकरण शुरू हुआ है। सीएम ने कहा कि हम बहुत जल्द बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications