दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले 9 साल में बनवाए 31 नए फ्लाईओवर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा दावा किया। मुख्यमंंत्री ने कहा दिल्ली के अंदर पिछले 9 साल में जितनी सड़कें बनीं, आज़ादी के बाद नहीं बनी होंगी। उन्होंने बताया दिल्ली में बीते नौ सालों में 7,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हमारी सरकार ने करवाया है।

इसके साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा यही बातपानी और सीवर के बारे में कही जला सकती है। ऐसा ही दिल्लीकी बसों के बारे में कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा हमारी सरकार सबके लिए कुछ ना कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं, आप अपना प्यार और विश्वास बनाए रखिए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने बताया देश की आजादी के बाद से 2014 तक दिल्ली में कुल 63 फ्लाईओवर बने थे और हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार में पिछले 9 साल में 31 फ्लाईओवर बना दिए। उन्होंने कहा 9 साल में ही उसके 50 प्रतिशत फ्लाईओवर बना दिए जितने आज़ादी के बाद से हमारी सरकार के आने तक बने थे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी बात बुधवार को दिल्ली में रिंग रोड और मोती नगर के बीच एक शानदार 3 लेन के नए फ़्लाइओवर का उद्घाटन करते हुए कही।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा "हमारे दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने अच्छे हैं कि अमीर और गरीब के बच्चों के बीच कोई अंतर नहीं है। हमने सरकारी अस्पतालों को ठीक किया है, मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान की है।"
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीएए लागू किए जाने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए बताया बीते 10 सालों में 10 लाख से अधिक भारत के बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यापारी भाजपा की गलत नीतियों से परेशान होकर भारत छोड़कर चलेग गए। ये लोग लाखों लोगों को नौकरी देते थे, अगर भाजपा को किसी को भारत लाना हैं तो इन्हें भारत लाओ ना। केजरीवाल ने कहा ये क्या बात हुई कि तुम विदेशियों को लाकर हमारे बच्चों का हक उन्हें दोगे।












Click it and Unblock the Notifications