Delhi: कोरोना को लेकर अलर्ट हुई सरकार, CM केजरीवाल ने गुरुवार को बुलाई समीक्षा के लिए आपात बैठक
चीन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से कोरोना के रोकथाम के लिए गुरुवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

Recommended Video
चीन में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। जिनमें एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों के रैंडम सैंपलिंग के भी आदेश जारी किए गए हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने COVID-19 स्थिति के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए कल एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दूसरी लहर में दिल्ली भी बना था हॉटस्पॉट
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान राजधानी दिल्ली भी हॉटस्पॉट बना हुआ था। दूसरी लहर के दौरान हर दिन लाखों की संख्या में मरीज मिल रहे थे। जिसकी वजह से हॉस्पिटल्स बेड्स की भी कमी हो गई थी। हालांकि, केजरीवाल सरकार की नीतियों के चलते इसे जल्द ही कंट्रोल कर लिया गया है। यही वजह है कि इस बार राज्य सरकार पहले ही अलर्ट मोड में आ गई है।
चीन में बिगड़ गए हैं हालात
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चीन में हालात बिगड़ गए हैं। वहां हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। जिसकी वजह से हॉस्पिटल्स में बेड की भी कमी हो गई है। वहीं, महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन के श्मशान घाटों पर लाशों का अंबार लग गया है। लाशों का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार किया जा सके, इसके लिए सामूहिक अंतिम संस्कार भी किए जा रहे हैं।
आलू से बुखार उतार रही हैं माताएं
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में बड़े के अलावा बच्चे भी आ रहे हैं। ज्यादा संक्रमित होने की वजह से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं, माताएं बच्चों का बुखार आलू की मदद से उतार रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन में अभी कोरोना से हालात और बिगड़ेंगे। आने वाले दो से तीन महीनों में संक्रमितों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ सकती हैं। वहीं, तीन महीने में चीन की आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना के मंत्री जगदीश रेड्डी बोले- स्कूलों में अनिवार्य किया जाए ऊर्जा संरक्षण का पाठ












Click it and Unblock the Notifications