दिल्ली शराब नीति: 'समन गैर कानूनी फिर से जवाब देने के तैयार', सीएम केजरीवाल ने ED से मांगा 12 मार्च तक का समय
Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी के लगातार समन के बाद सीएम केजरीवाल समय मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय को भेजे गए जवाब में उन्होंने कहा है वे पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में गया है कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। जिसके बाद सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।
सीएम केजरीवाल को ईडी के समन को लेकर एक बयान में आम आदमी पार्टी ने कहा, "दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है. उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं. अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है. उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।"













Click it and Unblock the Notifications