त्योहार जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए; सीएम मान ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
Chhath Puja 2024: हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों में लोक आस्था का महापर्व छठ धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामना भी दे रहे हैं।
पंजाब के मुख्यंमंत्री भगवंत मान ने छठ पूजा को लेकर शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- छठ पूजा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए।

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा छठ घाटों का बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। सीएम आतिशी से लेकर कैबिनेट मंत्री छठ घाटों को लेकर निरीक्षण कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications