आतिशी ने वक्फ बोर्ड से संबंधित रिपोर्ट पर उठाए सवाल, समिति के अध्यक्ष को लिखा पत्र
Waqf Board: वक्फ बोर्ड संसोधन विधेयक पर चर्चा के लिए गठित की गई संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) के चेयरमैन जगदंबिका पाल को दिल्ली की मख्यमंत्री आतिशी ने पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने IAS अश्विनी कुमार द्वारा रिपोर्ट को नल एंड वाइड करार दिया है। उन्होंने कहा कि अश्विनी कुमार ने दिल्ली सरकार के बिना मंजूरी के रिपोर्ट भेज दी है। ऐसे में इसका कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने पत्र में लिखा, मुझे पता चला है कि वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर अश्वविनी कुमार ने आपकी अध्यक्षता वाली Joint Parliamentary Committee के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की थी। यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार के बिना मंजूरी के ही पेश कर दी गई ऐसे में यह मान्य नहीं है। इस पर जब तक दिल्ली सरकार की मंजूरी नहीं ले जाएगी, तब तक यह रद्द माना जा सकता है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संसोधन विधेयक पर विपक्ष के विरोध के बाद 31 सदस्यों की संयुक्त संसदीय कमिटि का गठन किया था और विधेयक को विस्तृत चर्चा के लिए JPC के पास भेज दिया था।
बता दें कि आज जेपीसी की बैठक में विपक्ष के कई सदस्य दिल्ली वक्फ बोर्ड का विरोध करते हुए बाहर निकल गए थे। इस मुद्दे विपक्षी सदस्यों का कहना है कि समिति के समक्ष पेश हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बिना ही विधेयक में बदलाव कर पेश किया।












Click it and Unblock the Notifications