कालकाजी में नगर कीर्तन में शामिल हुईं CM आतिशी, एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी दिलचस्प मोड़ पर है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए दर्जनों बड़े ऐलान कर दिए हैं। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी इस दफे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। तो, दशकों से दिल्ली में अपनी सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस भी जीत की उम्मीद लिए चुनावी कुरुक्षेत्र में कूद गई है।
इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गोविंदपुरी और कालकाजी में नगर कीर्तन में शामिल हुईं। आतिशी ने एक्स पर लिखा, दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर गोविंदपुरी और कालकाजी में नगर कीर्तन में शामिल होकर सेवा करने का मौका मिला।

उन्होंने लिखा, गुरु साहिब के आदर्श हमें धर्म और सच्चाई के मार्ग पर अडिग रहते हुए इंसानियत की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।
बता दें कि कालकाजी मुख्यमंत्री आतिशी का गृह विधानसभा क्षेत्र है। इसी सीट से आतिशी आप की उम्मीदवार हैं। वहीं, बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को सीएम आतिशी के सामने खड़ा किया है।












Click it and Unblock the Notifications