चेस प्लेयर तान्या सचदेव से CM आतिशी ने की मुलाकात, बोलीं- 'उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं'

Delhi Chess Player: कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने वाली शतरंज खिलाड़ी तान्या सचदेव दिल्ली सरकार से नाराज चल रही थीं। इसी बीच मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार शाम तान्या सचदेव से मुलातकात की है। आतिशी ने इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है। बीते दिनों मुख्यमंत्री आतिशी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह मिलकर उनके सुझाव जानेंगी, ताकि इस संबंध और भी जो करना जरूरी है, वह किया जा सके।

आतिशी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- तान्या सचदेव के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। भारत के सभी उभरते शतरंज खिलाड़ियों के लिए तान्या एक प्रेरणा हैं। तानिया ने दिल्ली में शतरंज को एक खेल के रूप में बढ़ावा देने पर कुछ बहुत ही दिलचस्प जानकारियां साझा कीं। शतरंज न केवल एक किफायती खेल है बल्कि इसमें सभी सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ने की क्षमता भी है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच इस खेल को बढ़ावा देने के लिए उनकी विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए हम उत्सुक हैं।

Atishi Meets Tania Sachdev

बता दें कि तान्या सचदेव ने सीएम आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए अपने एक्स पोस्ट पर लिखा- मैं 2008 से भारत के लिए खेल रही हूं, लेकिन शतरंज में उनकी उपलब्धियों को दिल्ली सरकार की मान्यता न मिलना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि जो राज्य अपने चैंपियन का समर्थन करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं, वे सीधे उत्कृष्टता और प्रतिभा को प्रेरित करते हैं। दुख की बात है कि दिल्ली ने अभी तक यह पहल नहीं की। आगे तानिया ने लिखा-2022 शतरंज ओलंपियाड में मैं ऐतिहासिक टीम कांस्य और एक व्यक्तिगत पदक के साथ वापस आई। दो साल बाद 2024 में बुडापेस्ट में आयोजित 45वें शतरंज ओलंपियाड में महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही, मगर आज तक राज्य सरकार द्वारा कोई मान्यता नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+