दिल्ली को 'गड्ढा मुक्त' बनाने के लिए CM आतिशी ने किया सड़कों का निरीक्षण
Delhi News: दिल्ली में सड़कों की मरम्मती के लिए AAP सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार सुबह सराय काले खां इलाके में सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान CM ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में काम रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी की साजिश थी कि किसी तरह दिल्ली की जनता के दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को रोका जाए। लेकिन भाजपा की यह साजिश हर तरह से विफल हो गई है। BJP ने दिल्ली की जनता को परेशान करने और दिल्ली में काम रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।

आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर आ गए हैं। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार सभी लंबित काम करवाएगी। दिल्ली में कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं, कुछ जगहों पर IGL लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। बारिश के कारण भी कई सड़कें टूटी हुई हैं, इसलिए दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट और सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण शुरू करेंगे और इस निरीक्षण के आधार पर आने वाले 2 से 3 दिनों में सभी जगह पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य़मंत्री आतिशी को पत्र लिखकर दिल्ली में खराब सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने का आग्रह किया था, जिसके बाद से आप के मंत्री और स्थानीय विधायक सभी ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे हैं। आप मुखिया ने खुद सड़कों का जायजा लिया, जिसके बाद उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications