दिल्ली को CM आतिशी ने दी हाईटेक शूटिंग रेंज की सौगात, बोलीं- 'अब प्रतिभा के सामने पैसा'
Delhi Assembly Election 2025: रविवार को दिल्ली के कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी ने उच्च तकनीक से लैस अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम आतिशी ने कहा, 10-मीटर की इस रेंज में 15 लेन, इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम और विश्वस्तरीय एयर पिस्टल और राइफल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद आतिशी ने शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और वहां मौजूद शूटरों से वार्ता भी की और उनकी प्रोत्साहित किया।
उच्च तकनीक से लैस है शूटिंग रेंज
बता दें कि राजकीय सह- शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर-3 में 10 मीटर शूटिंग रेंज की शुरुआत की गई है। इसमें पिस्टल और राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस की जा सकती है। ये स्पोर्ट्स मेन्टल स्ट्रेंग्थ के लिए भी बहुत जरूरी है।

क्या बोलीं सीएम आतिशी?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार अकेली ऐसी सरकार है जो शिक्षा पर 25% बजट खर्च करती है। पिछले कुछ वर्षों में, दिल्ली सरकार ने 25 स्विमिंग पूल, 7 फुटबॉल ग्राउंड और 3 हॉकी टर्फ्स का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, अब शूटिंग जैसे महंगे खेल को आम बच्चों की पहुंच में लाकर, यह शूटिंग रेंज भविष्य के अभिनव बिंद्रा और मनु भाकर तैयार करेगी। पिछले 10 साल में स्पोर्ट्स की फैसिलिटी का एक्सपेंशन हुआ है।
उन्होंने कहा, कभी टेंट वाले टपकते हुए सरकारी स्कूल हुआ करते थे। आज वर्ल्ड क्लास ओलंपिक स्टाइल शूटिंग रेंज तक का सफर तय हुआ। यही है दिल्ली की शिक्षा क्रांति। 10-मीटर की इस रेंज में 15 लेन, इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम और विश्वस्तरीय एयर पिस्टल और राइफल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications