रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक बोलीं CM आतिशी, 'सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना है'
Guru Nanak Jayanti 2024: सिख धर्म से जुड़े लोग कार्तिक पूर्णिमा के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी। इसलिए उन्हें सिख धर्म के संस्थापक के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से बात करते हुए आतिशी ने कहा, श्री गुरु नानक देव जी ने हमें बराबरी का रास्ता दिखाया। उनके अनुसार संसार में कोई बड़ा-छोटा नहीं बल्कि सब बराबर होते हैं। अगर हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें तो भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
आतिशी ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर भी गुरु पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा- धन धन श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में जाकर गुरु साहिब से दिल्लीवालों की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। गुरु नानक देव जी हम सभी को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने का आशीर्वाद दें। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी देशवासियों को बधाइयाँ।
अरविंद केजरीवाल ने भी टेका मत्था
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। मत्था टेकने के बाद केजरीवाल ने कहा, श्री गुरु नानक देव जी ने जो रास्ता दिखाया है, हम सबको उसी रास्ते पर चलना है। गुरु महाराज सभी को स्वस्थ रखें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications