Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले जाएंगे राजघाट, करेंगे हनुमान मंदिर में दर्शन

Arvind Kejriwal surrender News:दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आज यानी 2 जून को सरेंडर करना है। लोकसभा चुनाव में उन्‍हें आम आदमी प्रचार के लिए कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी जिसकी अवधि 1 जून को समाप्‍त हो चुकी है।

आज अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेंगे लेकिन इसके पहले सीएम केजरीवाल दिल्‍ली में राजघाट में महात्मा गांधी के स्मारक और कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर जाएंगे।

आम आदमी पार्टी प्रमुख रविवार को दोपहर 3 बजे के आसपास तिहाड़ जेल जाने की संभावना है। इसकी जानकारी स्‍वयं अरविंद केजरीवाल ने दी है।

Arvind Kejriwal

बता दें दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत 1 जून को समाप्त हो चुकीहै। वहीं दिल्ली की एक कोर्ट ने केजरीवाल के मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत की मांग करने वाली याचिका पर अपना आदेश 5 जून तक के लिए टाल दिया है।सीएम केजरीवाल ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का मैं आभारी हूं।

रविवार को सुबह आप सुप्रीमों केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा "सबसे पहले मैं राजघाट जाऊंगा और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। वहां से मैं भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा और वहां से मैं पार्टी कार्यालय जाऊंगा और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करूंगा। वहां से मैं फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा।

गौरतलब है कि दिल्‍ली सीएम केजरीवाल अपने आत्मसमर्पण से पहले शनिवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक की कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए। इसके बार अपने सीएम आवास पर आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की।

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बतायाम दिल्‍ली मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उनकी अनुपस्थिति में आप नेताओं के बीच एकता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+