'जिस तरह दिल्ली में सरकार चला रहा, मिलना चाहिए नोबल पुरस्कार', सीएम केजरीवाल का BJP पर निशाना
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर केंद्र पर बाधा डालने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कहा की भाजपा के नेता ये नहीं चाहते कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी उनके बच्चों जैसी शिक्षा प्राप्त करें। सीएम ने केंद्र और उप राज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में गठबंधन कंफर्म हो गया है। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर कई बड़े आरोप लगाए है। रविवार को दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर पानी के बढ़े हुए बिलों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को अधिकारियों द्वारा रोके जाने के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि जिन मुश्किल हालातों में वह काम कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज मिलना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, "बीजेपी वाले उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, अधिकारी हर काम में अड़ंगा लगा रहे हैं, मैं बता नहीं सकता कि मैं किन हालातों में काम कर रहा हूं, लेकिन मैं आपका बेटा हूं और आपके काम नहीं रुकने दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि जिन स्थितियों में मैं काम कर रहा हूं, इसके लिए मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।"
सीएम केजरीवाल ने कहा, "...उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण को रोकने की कोशिश की। वे नहीं चाहते कि गरीबों को उनके बच्चों के समान शिक्षा मिले...केवल मैं जानता हूं, मैं कैसे हूं'' मैं दिल्ली में सरकार चला रहा हूं, मुझे इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए...।"












Click it and Unblock the Notifications