हमे मौजूदा माहौल में रोजगार पैदा करने का काम करना चाहिए: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में तीसरे लाइट हाउस स्किल सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम रोजगार पैदा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मैं अपने युवाओं के लिए रोजगार कैसे पैदा करूं। आज देश की अर्थव्यवस्था का ऐसा हाल हो गया है कि रोजगार पैदा होने की बजाए, देशभर में आज अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।

आंकड़ा बताता है कि पिछले कुछ सालो में 12 लाख अमीर लोग, पैसे वाले बड़े-बडे़ व्यापारी, उद्योगपति भारत छोड़कर दूसरे देश चले गए हैं, वहां की नागरिकता ले रहे हैं। ऐसा डर का माहौल है कि यहां लोग काम ही नहीं करना चाहते हैं। अपना काम धंधा, अपना उद्योग, फैक्ट्री बंद करके अगर लोग विदेश जाएंगे तो युवाओं को रोजगार कौन देगा हमारे बच्चे रोजगार के लिए कहां जाएंगे।
एक तरफ पूरे देश में माहौल ऐसा है कि रोजगार बढ़ने की बजाए कम होते जा रहे हैं। लेकिन हमे रोना नहीं है, रोने से काम नहीं चलेगा। जो भी माहौल है, इसी माहौल के अंदर हमे जितना कर सके उतना करके अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की जरूरत है। उस परिपेक्ष्य में मैं बेहद खुश हूं कि आज यह लाइट हाउस आपके इलाके में बना है। इस लाइट हाउस में लोगों को रोजगार दिलाने का काम होगा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यह तीसरा लाइट हाउस है। यहां पर केवल ट्रेनिंग नहीं दी जाती है, बल्कि कोशिश यह की जाती है कि ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार दिलाने की कोशिश की जाती है। सिर्फ ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट देने का यहां काम नहीं होता है, बल्कि रोजगार दिलाने की पूरी कोशिश होती है।












Click it and Unblock the Notifications