सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा- 'गिरफ्तार हो सकते हैं राघव चड्ढा'
नई दिल्ली, 30 सितंबर: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी काफी ज्यादा सक्रिय है। जिस वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लगातार राज्य का दौरा कर रहे। इस बीच शुक्रवार को केजरीवाल ने दावा किया कि अब केंद्र सरकार की नजर राघव चड्ढा पर है। ऐसे में उनको किसी मामले में फंसाया जा सकता है। इससे पहले ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को समन भेजा था, तब भी केजरीवाल और सिसोदिया ने सवाल उठाए थे।
Recommended Video

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं। वहीं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दी, उसको लेकर भी उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी वाले दिल्ली में फर्जी जांच करते रह गए, उधर गुजरात इनके हाथों से फिसल गया। आज 75 साल बाद लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए। लोगों में जबर्दस्त बेचैनी है। 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं।
चड्ढा हैं गुजरात के सह प्रभारी
आपको बता दें कि राघव चड्ढा पहले दिल्ली से विधायक थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने उनको पंजाब की सीट से राज्यसभा भेज दिया। साथ ही उनका कद भी पार्टी में काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा को गुजरात चुनाव का सह प्रभारी बनाया था। इस वजह से वो भी लगातार गुजरात का दौर कर रहे। साथ ही वो बीजेपी और केंद्र पर जमकर हमलावर भी रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications