दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालात पर केजरीवाल की समीक्षा बैठक, एक बार फिर से बनेंगे कोविड अस्पताल

नई दिल्ली, अप्रैल 12: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कई सरकारी और निजी अस्पतालों को एक बार फिर से पूरी तरह से कोविड अस्पताल बनाया जाएगा।

arvind kejriwal cm

Recommended Video

    Coronavirus: Satyendra Jain की दिल्लीवासियों से अपील- जरूरी हो तभी घर से निकलें | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। सभी से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करने की बात कहीं। वहीं जब तक आवश्यक न हो अस्पताल न जाने की बात को दोहराई। इसके अलावा लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की भी अपील की।

    इधर, अस्पतालों और बेड की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में नए लेवल पर कोरोना के मामले पहुंच गए हैं। अस्पतालों में सरकार की ओर से लगातार बेड बढ़ाएं जा रहे है। पिछले एक हफ्ते में सरकार की ओर से 5 हजार बेड बढ़ाएं हैं, आज भी 50 फीसदी बेड उपलब्ध है, इसे हम और बढ़ा रहे हैं। वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

    गौरतलब है कि दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के केस बड़े स्तर पर बढ़ रहे है। हालात यह है कि कोरोनी की दूसरी लहर के चलते यहां रोजाना 10 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। इधर, दिल्ली सरकार ने आज से सीरो सर्व भी शुरू कर दिया है, जिससे एक बार फिर दिल्ली में फैल रहे कोरोना और आम जनता के बारे में पता लग पाएगा। इन सब के अलावा दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की चर्चा पर सीएम केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि अगर दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार के कंट्रोल में नहीं रही तो फिर लॉकडाउन की एक विकल्प बचता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+