दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने की 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' योजना की समीक्षा, जल्द फ्लैट्स आवंटन के निर्देश
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों के लिए 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' योजना शुरू की थी। गुरुवार को अधिकारियों के साथ सीएम ने इसकी समीक्षा बैठक की। साथ ही जल्द से जल्द तैयार हो चुके प्लैट्स के आवंटन के निर्देश दिए। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, डुसिब और डीएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर योजना में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो तो उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकी उसे जल्द दूर कर काम को बढ़ाया जा सके। बैठक के दौरान डुबिस अधिकारियों ने सीएम को बताया कि उनकी ओर से 18,084 फ्लैट्स का निर्माण हो रहा है। ये सभी प्लैट्स लगभग तैयार हैं। वहीं डीएसआईआईडीसी द्वारा 34,260 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, इसमें से 17,660 फ्लैट बनकर तैयार हैं, जबकि 16,600 फ्लैट निर्माणाधीन हैं।
अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4833 फ्लैट झुग्गी बस्तियों में रह रहे बेघर परिवारों में आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि 7031 फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सीएम के मुताबिक झुग्गी में भी रहने वाले लोगों को सम्मान पाने का हक है, जिस वजह से उन्होंने ये योजना शुरू की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बचे हुए फ्लैट्स का आवंटन हो जाएगा। मौजूदा प्लान के मुताबिक तीन चरणों में 89,400 फ्लैट्स को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो 237 एकड़ जमीन में होंगे। पहले चरण में जो 52344 फ्लैट बन रहे उनके 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं तीनों चरण का काम 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications