AAP के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए सीएम अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े कई नए चेहरे
नई दिल्ली, 12 सितंबर। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चुना गया है जबकि पंकज गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। बीते शनिवार पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते 7 से 8 वर्षों की हमारी यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी जनता की सेवा, कुर्बानी और बलिदान करने के लिए बनी है।
Recommended Video

गौरतलब है कि अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाएगी। पंजाब-गोवा समेत अन्य राज्यों में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप चुनाव लड़ेगी। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए कई नाम उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और पंजाब से लिए गए हैं। अब तक कुल 34 सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
Arvind Kejriwal has been re-elected as Aam Aadmi Party National Convenor in the party's National Executive Meeting.
— ANI (@ANI) September 12, 2021
यह भी पढ़ें: दिल्ली: कोरोना से 'अपनों' को खोने वाले 1241 परिवारों को मिले 50-50 हजार रुपये, CM केजरीवाल ने शुरू की थी योजना
आम आदमी पार्टी की बैठक में सीएम केजीवाल ने कहा कि बीते डेढ़-दो वर्षों से देश और दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। सन 1918 के आस-पास दुनिया स्पेनिश फ्लू का सामना कर रही थी, वो भी इतना ही खतरनाक था। अब 100 साल बाद फिर इस तरह की बिमारी ने दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। आप की दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट में अपने स्तर पर सराहनीय प्रयास किए हैं, जिसकी चर्चा चारों तरफ है। प्लाजमा थेरेपी दिल्ली में पहली बार इस्तेमाल की गई, दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में ही खुला।












Click it and Unblock the Notifications