CM अरविंद केजरीवाल ने पत्‍नी सुनीता संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अंतरिम जमानत पर शुक्रवार की शाम जेल से बाहर आ चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा इस दौरान चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर संकटमोचन का अर्शीवाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद सीएम केजरीवाल ने शिव भगवान के भी दर्शन कर आर्शीवाद लिया।

CM Arvind Kejriwal

बता दें 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपनी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्‍लेस स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए मुख्‍यमंत्री आवस से सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे निकले।

दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री आवास से काले रंग की कार में बैठे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों को देखकर हाथ हिलाया। मंदिर में दर्शन करने के बाद केजरीवाल पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हुए और दोपहर1 बजे चुनाव प्रचार शुरू करते हुए रैली करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+