दिल्ली: एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख टकराए, टल गया बड़ा हादसा

हादसा उस समय हुआ जब बुधवार सुबह 2.25 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इथोपियन एयरलाइंस का विमान का पंख, पास में खड़े एयर इंडिया के विमान के पंखे से टकरा गया।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो विमान आपस में टकराने से बच गए। हालांकि इस दौरान दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस हादसे को लेकर डीजीसीए ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराने से बचे दो विमान, टल गया बड़ा हादसा

जब दो विमानों के पंख आपस में टकराए

हादसा उस समय हुआ जब बुधवार सुबह 2.25 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इथोपियन एयरलाइंस का विमान का पंख, पास में खड़े एयर इंडिया के विमान के पंखे से टकरा गया। बताया जा रहा है इथोपियन एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर बे नंबर 87 पर पार्क होना था, इसी दौरान विमान का पंख एयरपोर्ट पर पहले से 86 नंबर बे में खड़े एयर इंडिया के प्लेन के पंखे से टकरा गया।

इस हादसे में किसी कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एयरपोर्ट में इतनी बड़ी घटना सामने आने के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इथोपियन फ्लाइट ET-687 आदिस अबाबा से जुड़ा था और सुबह 2.20 बजे उसका प्रस्थान निर्धारित था। दोनों विमान के पंखे टकराने की वजह से फ्लाइट संख्या ET-687 को कैंसिल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+