हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने दी जानकारी, बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल जल्द ही होने वाला है पूरा
नई दिल्ली, जुलाई 16। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि देश में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल जारी है। केंद्र ने बताया कि ये ट्रायल अब पूरा होने की कगार पर है। केंद्र सरकार की तरफ से ये जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में दी गई है। साथ ही इस हलफनामे में सरकार ने जायडस कैडिला और कोवैक्सीन के टीके को लेकर जानकारी दी है।

ट्रायल जल्दी पूरा कीजिए, ताकि टीकाकरण हो सके- हाईकोर्ट
Recommended Video
हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा कि ट्रायल पूरा हो जाने के बाद एक पॉलिसी तैयार की जाएगी, जिसमें एक्सपर्ट की अनुमति के बाद ही बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंट ने कहा कि ट्रायल को होने दें यदि संपूर्ण टेस्टिंग के बिना बच्चों को टीके लगाए जाते हैं तो यह खतरनाक होगा। बेंच ने कहा कि एकबार ट्रायल पूरा हो जाए, उसके बाद जल्दी से बच्चों को वैक्सीन लगाई जाए, क्योंकि पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। ये कहते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर तक के लिए टाल दी है।
एक नाबालिग की याचिका पर सुनवाई कर रहा है HC
आपको बता दें कि हाईकोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें एक नाबालिग ने जनहित याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में नाबालिक ने मांग की थी कि 12-17 साल की उम्र के बच्चों के लिए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन शुरू किया जाए, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications