12वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर मनीष सिसोदिया ने शिक्षामंत्री को लिखा खत, दिए ये 2 सुझाव
नई दिल्ली, मई 25: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के एग्जाम पर लगातार असमंजस चल रहा है। इसके लिए रविवार 23 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। जिसमें राज्यों ने अलग-अलग सुझाव दिए थे। अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश निशंक पोखरियाल को पत्र लिखा है। मनीष सिसोदिया ने अपील की है कि, बिना वैक्सीनेशन के बच्चों को किसी भी परीक्षा के लिये ना बुलाया जाए।

केद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लिखे पत्र में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अगर हम स्कूली छात्रों का टीकाकरण नहीं कर सकते हैं, तो हम इस साल बोर्ड परीक्षा रद्द करने की सलाह देते हैं। पिछले 2 वर्षों में उनके प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किया जा सकता है। इससे असहमत छात्रों के लिए योजना 'बी' तैयार की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दो सुझाव भी दिए हैं।
पहला सुझाव:-
केंद्र सरकार एक्सपर्ट की राय ले कि क्या देश में बनी को-वैक्सीन और को COVISHIELD जो अभी 18 से 44 साल के लिए इस्तेमाल हो रही है, 17.5 साल के बच्चों को दी जा सकती है। अगर एक्सपर्ट सहमति दे तो प्राथमिकता के आधार पर कक्षा 12 के 95% बच्चों जो कि 17.5 साल से ऊपर के हैं उन्हें यह वैक्सीन दी जाए। साथ ही उनके सभी टीचर जिन्होंने किसी भी कारण से अब तक ये वैक्सीन नहीं ली हो उन्हें भी यह वैक्सीन तुरंत दी जाए।
दूसरा सुझाव:-
केंद्र सरकार फाइजर कंपनी से तुरंत बात करें और उनसे 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अप्रूव्ड वैक्सीन को भारत के बच्चों के लिए खरीदे> मनीष सिसोदिया ने कहा 'अगर वैक्सीनेशन का विकल्प फिलहाल संभव नहीं हो तो हमारा सुझाव है कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा पूरी तरह रद्द की जाए।












Click it and Unblock the Notifications