मुख्यमंत्री आतिशी ने होटल संघ के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, दिया ये आश्वासन
New Delhi: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार ग्राउंड जीरो पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और बड़े अधिकारी प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को पहाड़गंज इलाके में होटलों के पुराने borewells के regularisation की समस्या को लेकर बैठक की।
आतिशी ने एक्स पर इस बैठक की तस्वीर साझा की और लिखा- पहाड़गंज इलाके में होटलों के पुराने borewells के regularisation की समस्या आ रही थी। विशेष रवि के साथ आज इन होटलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

उन्होंने लिखा, दिल्ली सरकार इस समस्या को दूर करेगी और अपनी आगामी Ground Water Policy में होटलों में नए बोरवेल लगाने की अनुमति देने पर भी विचार करेगी।
बता दें कि आप ने सोमवार को पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना (Pujari Granthi Samman Yojana) की घोषणा की। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसी के साथ केजरीवाल ने साफ किया कि यह राशि वेतन नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications