दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने की अनुमति की मांग, AAP विधायक ने LG वीके सक्सेना को लिखा पत्र
Chhath Puja 2024: छठ पूजा इस साल 30 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने राज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिया है। जिसमें उन्होंने छठ महापर्व के प्रति पूर्वांचल के लोगों की आस्था को देखते हुए यमुना घाटों पर इस पर्व को मनाने की अनुमति को लेकर चर्चा की मांग की है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना खुद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने भलस्वा झील के घाटों का दौरा किया।
राज्यपाल वीके सक्सेना भलस्वा झील के घाटों पर छठ पर्व मनाने की व्यवस्था देने का पक्ष में हैं। हालांकि कोरोना काल से पहले दिल्ली में छठ महापर्व को मनाने की व्यवस्था यमुना घाटों पर की जाती है। लेकिन कोरोना में वर्ष 2021 में प्रतिबंध लगने के चलते दिल्ली में रहने वाले लोग छठ महापर्व के दिन अपने पैतृक गावों में जाने को मजबूर हैं।

आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा के मुताबिक, छठ महापर्व को नदी के घाटों पर ही मनाए जाने का विधान है। ऐसे में दिल्ली में भी यमुना नदी के घाटों को छठ महापर्व मनाए जाने के मुद्दे का समाधान निकाला चाहिए। इस पर विस्तृत चर्चा के लिए झा ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुलाकात करने के लिए समय की मांग की है।
राज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में एमएलए संजीव झा ने लिखा, "छठ पूर्वांचली समाज के आस्था का महापर्व है, जो दिल्ली के समाज और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण छठ महापर्व को यमुना नदी में मनाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण पूर्वांचली लोगों को छठ महापर्व मनाने के लिए अपने मूल स्थान पर जाना पड़ता है।"
विधायक झा ने एलजी को संबोधित करते हुए पत्र में आगे लिखा, "श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी में छठ महापर्व पर प्रतिबंध हटाने के विषय पर मुलाकात का समय प्रदान किया जाए, ताकि बातचीत कर इस मुद्दे विस्तृत चर्चा करके संभावित समाधान निकाला जा सके।"












Click it and Unblock the Notifications