Chandigarh Mayor: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम केजरीवाल बोले- यह वोट चोर...लोकतंत्र बचाने के लिए शुक्रिया

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की और आम आदमी पार्टी उम्‍मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बताया कोर्ट ने निशान लगे बैलेट पेपर गिनवाए जिसमें 8 बैलेट पेपर वैध है जिसके आधार पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार को विजयी घोषित किया जा रहा है।

delhi cm

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में आप को मिली इस जीत पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई और बताया सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए वैध रूप से निर्वाचित उम्मीदवार घोषित किया जाए।

सीएम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट भी लिखी जिसमें आप संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

उन्‍होंने लिखामुझे लगता है कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इस कठिन समय में लोकतंत्र का बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट आपका शुक्रिया।

वहीं मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब ये इतने छोटे से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी कर सकते है तो सोचिए ये लोकसभा चुनाव में कितनी बड़ी गड़बड़ी करेंगे। यह वोट चोरी करते हैं। गड़बड़ी करके चुनाव जीतते हैं।

देश में हालात ऐसे हैं कि तानाशाही चल रही है, सभी संस्थाओं को रौंदा जा रहा है। ऐसे समय में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला लोकतंत्र के लिए बहुत मायने रखता है...यह इंडिया अलायंस की पहली और बड़ी जीत है।

उन्‍होंने आगे लिखा जो लोग कहते हैं कि भाजपा को हराया नहीं जा सकता है तो ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव इस बात का सबूत है कि हम एक हो जाएं तो इन्‍हें हरा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+