Delhi News: 'केंद्र सरकार ने झुग्गी झोपड़ी को तबाह कर दिया', AAP का बड़ा आरोप

New Delhi: मंगलवार को धूमधाम से आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में 3, 4 महीने में विधानसभा होने जा रहे हैं, बीजेपी के लोगों को चुनाव के दौरान ही दिल्ली के लोगों की याद आई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को हम बताना चाहते हैं कि ये वही बीजेपी है जिसकी केन्द्र सरकार ने पिछले 2 सालों में लाखों लोगों को बेघर किया, लोगों के घर उजाड़ दिए, केंद्र की तमाम एजेंसियों ने झुग्गी झोपड़ी को तबाह कर दिया जिससे गरीब लोगों का आशियाना उनसे छीन गया। बीजेपी ने गरीबों के सिर से छत छीन ली और अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो इन लोगों दिल्ली वासियों की याद आ रही है।

Saurabh Bharadwaj

बीजेपी में झुग्गी में रहने वालों को बेघर किया

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नियम के तहत झुग्गी झोपड़ी को हटाने से पहले बेघर किए जा रहे लोगों को रहने के लिए जगह दी जाती है। यानी रिहैबिलिटेट किया जाता है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस नियम का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वजह से लाखों लोग बेघर हुए। आज वो लोग सड़क पर फुटपाथ पर नालों के पास गुजारा कर रहें है, क्योंकि उन्हें अवैध तरह से बेघर कर दिया गया।

झुग्गियों में रहेंगे आप नेता

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, संजीव झा जंगपुरा विधानसभा में झुग्गी प्रवास करेंगे। इस दौरान मनीष सिसोदिया लोगों को बताएंगे कि कैसे उनके घरों को उजाड़ कर बीजेपी सरकार ने उन्हें सड़कों पर रहने के लिए मजबूर किया। साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगों तक पहुचाएंगे।

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 'झुग्गी रात्रि प्रवास अभियान' शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता सूबे की विभिन्न झुग्गियों में रहने के साथ ही वहां के लोगों से बातचीत करने के लिए नियुक्त किए गए हैं। झुग्गियों में रहने वाले मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी साल 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+