दिल्ली पुलिस ने जारी किया 10 सेकंड में मौत का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज
हादसे के बाद कार और ट्रक के ड्राइवर मौके से भाग निकले। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक और कार दोनों में तोड़फोड़ की।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जफरपुर कला में 27 वर्षीय टीचर की सड़क हादसे में मौत के एक दिन बाद पुलिस ने घटना का वीडियो शेयर किया है। घटना में दिखी सेंट्रो कार के ड्राइवर की पहचान भी पुलिस ने कर ली है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि वह नाबालिग है। हादसे के बाद कार और ट्रक के ड्राइवर मौके से भाग निकले। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक और कार दोनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने घायल मनीष को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कार की टक्कर लगने से उसने अपना बैलेंस खो दिया था। सीसीटीवी में भी साफ दिखा कि टक्कर लगने से वह कई मीटर तक घिसटता रहा। कोई उसकी मदद के लिए आगे आता इससे पहले ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।'












Click it and Unblock the Notifications